फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट का मेन गेट पार करते ही बड़ी फॉरेस्ट बस Black Forest जंगल के कच्चे और पथरीले रास्तों की तरफ़ बढ़ चुकी थी। बस के अंदर का माहौल बहुत ही अलग और दो हिस्सों में बंटा हुआ था।
बस का अगला हिस्सा किसी हेवी-ड्यूटी ऑफ-रोड ट्रक जैसा था, जिसे कृष अपने मज़बूत हाथों से ड्राइव कर रहा था। 6 फीट की गठीली बॉडी और चौड़े कंधों वाला कृष स्टीयरिंग व्हील पर पूरा कंट्रोल बनाए हुए था। उसकी शार्प आँखें सड़क के गड्ढों और धीरे-धीरे घने होते जा रहे पेड़ों पर टिकी थीं। उसके ठीक पास वाली फ्रंट सीट पर विहान बैठा हुआ था।
विहान ने अपने पैर डैशबोर्ड पर टिका रखे थे और खिड़की से आने वाली ताज़ी हवा का मज़ा ले रहा था।
विहान कृष की तरफ़ देखकर मुस्कुराते हुए बोला: "भाई, मौसम देख रहे हो? जितना आगे बढ़ रहे हैं, धूप उतनी ही कम हो रही है। यह ब्लैक फॉरेस्ट सचमुच अपने नाम की तरह खौफनाक और डार्क लग रहा है।
"कृष गियर बदलते हुए गंभीर आवाज़ में बोला: "हाँ विहान, इसलिए हमें अलर्ट रहना होगा। यह कोई आम पिकनिक नहीं है, यहाँ की रिसर्च हमारे करियर के लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट है।"
केबिन के पिछले हिस्से में बाकी पाँचों दोस्त—नील, आरव, ईशान, रूहानी और मायावी आराम से बैठे हुए थे। फ्रंट केबिन और बैक केबिन के बीच में एक मज़बूत लोहे की झाली और डार्क Black Glass (काला शीशा) लगा हुआ था। इसकी वजह से पीछे बैठे इन पाँचों को आगे की सीटें या कृष और विहान बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहे थे। उन्हें सिर्फ़ बस के चलने और इंजन की भारी आवाज़ सुनाई दे रही थी।
आरव ने अपनी मस्कुलर बॉडी को पीछे की सीट पर स्ट्रेच किया और पानी की बॉटल निकाली।नील अपने चश्मे को ठीक करते हुए ब्लैक फॉरेस्ट के पुराने मैप्स और फाइल्स को पलटने में बिज़ी हो गया।ईशान हमेशा की तरह रूहानी और मायावी को हंसाने के लिए कोई नया मज़ाक ढूंढ रहा था।
ईशान पीछे की तरफ़ देखते हुए बोला: "अबे आरव, देख रहे हो आगे वाले दोनों भाइयों को? ड्राइवर और क्लीनर बनकर आगे सेट हो गए हैं और हमें इस काले शीशे के पीछे अकेला छोड़ दिया है। हमें तो पता भी नहीं चल रहा कि कृष गाड़ी सही रास्ते पर ले जा रहा है या सीधे भूतों के इलाके में!"
रूहानी हँसते हुए अपनी सीट बेल्ट ठीक करके बोली: "तुम चुप रहो ईशान! कृष बहुत अच्छा ड्राइवर है। कम से कम तुम्हारी तरह रास्ते नहीं भूलता।"
मायावी खिड़की से बाहर तेज़ी से पीछे छूटते हुए घने पेड़ों को देखते हुए रहस्यमयी लहजे में बोली: "लेकिन ईशान की एक बात सही है... इस काले शीशे के पीछे बैठकर एक अजीब सा सस्पेंस फील हो रहा है। बाहर का जंगल बहुत ज़्यादा घना होता जा रहा है।"
बस की रफ़्तार जैसे-जैसे बढ़ रही थी, ब्लैक फॉरेस्ट के विशाल और काले पेड़ों की परछाइयां बस की खिड़कियों पर पड़ने लगी थीं। सातों दोस्त अपनी-अपनी धुन में थे, लेकिन वे इस बात से पूरी तरह बेख़बर थे कि विवान, रेयांश और अयान की जीप भी चुपके से उनके पीछे-पीछे इसी जंगल के गहरे रास्तों में उतर रही थी।
सुबह का एक बज चुका था और फॉरेस्ट बस आखिरकार Black Forest जंगल के कोर एरिया में पहुँच चुकी थी। घने और ऊँचे पेड़ों की वजह से यहाँ का माहौल बेहद रहस्यमयी लग रहा था। सूरज की धूप भी पत्तों को चीरती हुई ज़मीन पर हल्की-हल्की गिर रही थी, जिससे जंगल में छाए अंधेरे के बीच सुनहरी किरणें चमक रही थीं। चारों तरफ पक्षियों की चहल-पहल और उनकी चहचहाहट गूँज रही थी, जो इस सुनसान इलाके को एक अलग ही वाइब दे रही थी।
कृष ने चारों तरफ़ का जायजा लिया और बस को एक सुरक्षित और सही ठिकाने पर ले जाकर खड़ा कर दिया। इंजन बंद होते ही बस का केबिन पूरी तरह शांत हो गया।बस रुकते ही फ्रंट केबिन का दरवाज़ा खोलकर कृष और विहान नीचे उतरे। इसके तुरंत बाद पिछले केबिन का ऑटोमैटिक दरवाज़ा भी खुला और नील, आरव, ईशान, रूहानी और मायावी—सभी दोस्त एक-एक करके नीचे उतर गए। इतने लंबे और सस्पेंस भरे सफर के बाद ताज़ी जंगली हवा में सांस लेते ही सबके चेहरों पर एक ताज़गी आ गई।
ईशान चारों तरफ देखकर गहरी सांस लेते हुए बोला: "भाई, फाइनली हम लोग पहुँच गए! सच कहूँ तो उस काले शीशे के पीछे बैठकर मुझे लग रहा था कि कृष हमें कहीं और ही ले आया है।"
रूहानी मुस्कुराते हुए अपना कैमरा निकालते हुए बोली: "देखो यहाँ का व्यू कितना अमेजिंग है! रिसर्च के साथ-साथ यहाँ बहुत अच्छी फोटोग्राफी भी होगी।"
आरव अपने भारी बाइसेप्स को स्ट्रेच करते हुए: "चलो भाइयों, बातें बंद करो और बस की डिग्गी से अपना-अपना सामान और टेंट निकालना शुरू करो। धूप ढलने से पहले हमें अपना बेस कैंप सेट करना होगा।"
दूसरी तरफ:विवान, रेयांश और अयान भी अपनी फॉरेस्ट जीप लेकर जंगल के एक बिल्कुल अलग और वीरान कोने में पहुँच चुके थे। उन्होंने जानबूझकर अपनी गाड़ी को कृष के कैंप से काफी दूरी पर एक झाड़ी के पीछे छुपाकर खड़ा किया था ताकि किसी की नज़र उन पर न पड़े।जीप का इंजन बंद करके विवान नीचे उतरा और उसने अपनी कमर में खोंसी हुई एक शिकारी छुरी को चेक किया।
रेयांश अपनी दूरबीन से चारों तरफ देखते हुए शातिर अंदाज़ में बोला: "लो भाई, हम भी अपने सही ठिकाने पर आ गए। यहाँ दूर-दूर तक कोई फॉरेस्ट गार्ड या वो कॉलेज के चूज़े हमें देखने नहीं आएंगे।"
अयान जीप की डिक्की से जाल और शिकार करने के हथियार निकालते हुए हँसा: "सही कहा भाई! अब बिना किसी टेंशन के हमारा मिशन शुरू होगा। इन हथियारों को संभालो, आज रात ही हमें अपना पहला शिकार ढूंढना है।"
विवान गंभीर आवाज़ में सख्त लहजे में बोला: "सुनो, हमारा इरादा सिर्फ जंगली जानवरों के दांत और खाल निकालना है। उन सातों को हमारे इस प्लान की भनक तक नहीं लगनी चाहिए। अगर किसी ने बीच में आने की कोशिश की, तो मैं उसे भी नहीं छोड़ूँगा। चलो, अपना सामान निकालो और काम पर लग जाओ।"
𝐓𝐨 𝐁𝐞 𝐂𝐨𝐧𝐭𝐢𝐧𝐮𝐞𝐝... 𝑻𝒂𝒓𝒛𝒂𝒏, 𝒀𝒐𝒖𝒓 𝑭𝒖𝒄𝒌


Write a comment ...