सिंगापुर की सबसे आलीशान और मशहूर वादियों के बीच बसा 'शाही मेंशन' अपनी भव्यता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता था। यहाँ रहने वाला शाही परिवार सिंगापुर का सबसे बड़ा और रसूखदार खानदान था। लेकिन इस महल जैसे घर के भीतर एक सोलह साल की बेहद खूबसूरत और मासूम लड़की, कुमुद की ज़िंदगी किसी नर्क से कम नहीं थी। वह अपने सौतेले परिवार से बेहद नाराज़ और दुखी रहती थी।
बचपन में ही जब वह बहुत छोटी थी, उसके माता-पिता ने एक खौफनाक कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली थी। जाते-जाते वे अपनी मासूम बच्ची को अपने बड़े भाई अंशुमान और भाभी अनिका के सहारे छोड़ गए थे। कुमुद बचपन से ही बहुत भोली-भाली थी और दिमागी तौर पर थोड़ी कमज़ोर थी।



Write a comment ...